Sunday, 15 March 2015

एसएमएस में कैं सर मरीजों के लिए शिविर


chikitsa camp के लिए चित्र परिणाम16 March 2015
Jaipur| एसएमएस अस्पताल के बिड़ला कैं सर विभाग में कैंसर पीडि़तों के लिए एक शिविर का  आयोजन रविवार को किया गया । चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शिविर का शुभांरभ किया । कैंसर शिविर में प्रदेश भर के कैंसर पीडि़त रोगियों ने भाग लिया ।
चिकित्सकों ने मरीजों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइंया व परार्मश दिया । कैंसर विभाग के हैड प्रोफेसर हेमन्त मल्होत्रा  ने बताया कि शिविर को मुख्य उदद्ेश्य से  निर्धन जनों को शिविर का  लाभ और निशुल्क दंवाए वितरित करना है ताकि इस शिविर से ज्यादा से ज्यादा कैं सर लाभांवित हो सकें । कैंसर शिविर में मुंह , गाल , स्तन , पैर व अन्य से कैंसर रोगी उपचार के लिए पहुंचे । यह शिविर तीन दिन तक अस्पताल में ही आयोजित किया जाएगा यह शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अस्पताल परिसर में ही लगाया गया । जिसमें करीब डेढ़ सौ लोगों ने पंजीयन करवाकर  निशुल्क दवाएं व उपचार प्राप्त किया । इस मौके  पर एसएमएस मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.
यू. एस . अग्रवाल , अतिरिक्त अधीक्षक अजीत सिंह सहित अन्य विभागीय चिकित्सक उपस्थित थे । 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates