Tuesday, 17 March 2015

पार्षदों को सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश


31 मार्च तक वार्ड में बनाने होंगे 5 हजार सदस्य
19 March 2015
जयपुर। भाजपा के सदस्या अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जयपुर शहर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत मंगलवार को भाजपा पार्षद दल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, महापौर निर्मल नाहटा सहित सभी पार्षदों ने शिरकत की। बैठक में सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में 5 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को हर हाल में
31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए वार्ड स्तर पर एक विशेष अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में बनाए गए सदस्यों की सूची महापौर के माध्यम से भाजपा शहर कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाएगी।
भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि सभी पार्षद व एवं निगम चुनावों में पार्षद प्रत्याशी रहे पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में 5000 सदस्य बनाने के लक्ष्य को 31 मार्च से पूर्व हर हालत में पूर्ण करेंगे। सभी पार्षद व पार्षद प्रत्याशी आगामी सात दिन तक प्रत्येक वार्ड में विशेष अभियान चला कर एक हजार सदस्य बनाएंगे और बनाए गए सभी नए सदस्यों की सूची महापौर के माध्यम से सात दिवस बाद शहर कार्यालय में जमा करवाई जाएगी।
इसके अलावा सदस्यता अभियान को शेष 15 दिन में विशेष गति देने के लिए पार्टी के सभी मोर्चों को भी लक्ष्य दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्षों के सहयोग से सभी मोर्चों द्वारा अपने-अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए शहर भर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार व्यापार मंडलों के माध्यम से भी पार्टी का सदस्यता अभियान चला कर व्यापारियों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर में अभी तक दो कार्यकर्ताओं ने दस हजार से अधिक व तीन कार्यकर्ताओं ने इक्कीस सौ से अधिक भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाए हैं।





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates