Tuesday, 17 March 2015

निकायों में तैयार होगी दोहरी लेखा पद्धति


19 March 2015
जयपुर। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आगामी एक अप्रेल से दोहरी लेखा पद्धति से वार्षिक लेखे तैयार किए जाएंगे। मंगलवार को स्वायतत शासन भवन में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. मनजीत सिंह ने निर्देश दिए कि समस्त नगरीय निकाय वास्तविक आय-व्यय के आधार पर बजट अनुभाग तैयार करेंगे तथा 1 अप्रेल 2015 से सभी निकाय उपार्जन आधारित दोहरा लेखा पद्धति से लेखे तैयार करेंगे तथा अंकेक्षित वार्षिक लेखे भी वर्ष 2013-14 से तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकायों के कलस्टर बनाकर सी.ए. की नियुक्ति करने के लिए योजना तैयार की जाए तथा  इस पूरी कवायद के लिए एक एकीकृत सॉफ्टवेयर तैयार किया जाए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates