Tuesday, 17 March 2015

आटा चक्की में कुचला महिला का सिर


एसएमएस अस्पताल के  चिकित्सकीय टीम ने किया सफल ऑपरेशन
19 March 2015
जयपुर  एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने गनोर भरतपुर निवासी 25 वर्षीय रूकसीना की प्लास्टिक सर्जरी कर दोबारा सिर बनाने में सफलता प्राप्त की है । इस जटिल ऑपरेशन में निश्चेतना विभाग केडॉ प्रदीप गोयल रूक सीना के सिर की नसों को आधुनिक तकनीक इस्तेमाल कर दोबारा जोड़ा है ।
इस जटिल ऑपरेशन में निश्चेतना विभाग की डॉ.रजनी माथुर व डॉ गौरव शर्मा व अन्य चिकित्सीय टीम का विशेष सहयोग रहा । चिकित्सकों के  अनुसार रूकसीना अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है । और वरिष्ठ चिकित्सक उस पर सतत् निगरानी बनाए हुए हैं ।
चक्की से हुई गंभीर घायल
एसएसएम अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रदीप गोयल ने बताया कि पिछले महीने की 21 तारीख को रूकसीना के बाल आटा चक्की में फंस गए थे । इससे रूकसीना गंभीर रूप से घायल हो गई थी । चक्की की चपेट में आने से उसके सिर के बाल सहित मांस भी सिर से अलग हो गया था । गंभीर रूप से घायल रूकसीना का इलाज कुछ दिनों तक अलवर में चला और फिर वहां के चिकित्सकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया था । एसएमएस अस्पताल आने पर यहां प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डॉ. प्रदीप गोयल के नेतृत्व में पीडि़त रूकसीना का 6 घंटे लगातर जटिल आपरेशन  किया गया । साथ ही रूकसीना को 72 घंटे गहन चिकित्सा ईकाई में चिकित्सको ंकी निगरानी में रखा गया अब रूकसीना की हालत स्वस्थ्य बताई जा रही है उसके परिजन चिकित्सकों को धन्यवाद दे रहे हैं ।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates