Tuesday, 17 March 2015

तृतीय श्रेणी शिक्षकों का हंगामा


पंचायत समिति आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत
19 March 2015
जयपुर। जिला परिषद में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति आवंटन में गड़बडिय़ों की शिकायतें सामने आई हैं। मंगलवार सुबह तक भी नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने पंचायत समितिवार सूची जिला परिषद में चस्पा नहीं होने पर हंगामा किया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने पंचायत समिति आवंटन में गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।

दरअसल जिला परिषद ने थर्ड ग्रेड शिक्ष भर्ती 2013 में चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को पंचायत समिति आवंटित कर दी थी। सभी अभ्यर्थियों को मंगलवार को आवंटित पंचायत समिति में रिपोर्ट करनी थी लेकिन मंगलवार सुबह तक भी जिला परिषद में पंचायत समितिवार सूची चस्पा नहीं हो पाई।  इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा मचा दिया और आवंटन में गड़बड़ी की आशंका को लेकर पूरे मामले की जांच की मांग कर डाली। चयनित अभ्यर्थियों का कहना था कि सूची सार्वजनिक नहीं करना यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं अंदरखाने मिलीभगत से काम किया जा रहा है और मनमाने तरीके से पंचायत समिति का आवंटन किया जा रहा है।

इस तरह होगी नियुक्ति
थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2013 को आयोजित की गई थी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पंचायत समति के आवंटन के बाद पंचायत समिति का विकास अधिकारी अथवा बीडीओ खाली पदों के अनुसार मिडिल तथा प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति देगा। पंचायत राज विभाग को 15 अप्रेल तक किसी भी हालत में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करनी है। जयपुर जिले में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के प्रथम लेवल में कक्षा प्रथम से कक्षा 5वीं तक में 489 पद तथा द्वितीय लेवल में कक्षा 6 से 8 तक में 475 पदों पर नियुक्ति होनी है।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates