19 March 2015
जयपुर। गर्मियों में स्कूलों की छुट्टियां होने पर यात्री भार बढऩे के मद्देनजर रेलवे दिल्ली और हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। जयपुर-दिल्ली सराय रोहिला-जयपुर वातानुकूलित टे्रन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 1 अप्रेल से 30 जून तक जयपुर से गुरुवार को छोड़कर सुबह 8 बजे रवाना होगी। इसी तरह सराय रोहिला-जयपुर एसी स्पेशल एक अप्रेल से 30 जून तक दिल्ली सराय रोहिला से गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर 3.10 पर रवाना होकर 8 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला अजमेर त्रि साप्ताहित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन एक अप्रेल से 20 जून तक अजमेर से हर सोमवार, बुधवार और शनिार को सुबह 3.45 पर चलकर 11.30 पर दिल्ली सराय रोहिला पहुंचेगी।
0 comments:
Post a Comment