Saturday, 14 March 2015

जयपुर भाजपा ने बनाए 4 लाख सदस्य


सदस्यता महाभियान की समीक्षा बैठक 
sadasyata bjp के लिए चित्र परिणाम15 March 2015
जयपुर। भाजपा जयपुर शहर के सदस्यता महाभियान की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मंडलों के अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के संयोजक,
सह-संयोजक, आई.टी. के संयोजक, सह संयोजक व मंडलों के प्रदेश से नियुक्त प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया की जयपुर शहर में सदस्यता महाभियान के लिए पांच लाख सदस्यों का लक्ष्य रखा गया था। अब तक शहर में चार लाख सदस्य बन चुके हैं।
शेष रहे 15 दिन में शहर भर में बूथ स्तर तक अभियान के अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चों के माध्यम से सदस्यता कैम्प लगाए जाएंगे। इन अभियानों के लिए मोर्चा को भी लक्ष्य दिए गए हैं जो की मण्डलों के साथ मिलकर अपने-अपने अभियानों को कैम्प लगाकर पूरा करेंगे। साथ ही पार्टी की और से शहर की शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सदस्य बनाया जाएगा।
सदस्यता अभियान के संभाग प्रमुख श्याम शर्मा ने बैठक में जयपुर शहर में कार्य को सही बताते हुए शेष लक्ष्य को 31 मार्च से पूर्व पूर्ण करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कैम्प लगाने एवं मोर्चो को सक्रिय करने पर जोर दिया। साथ ही जो मंडल/वार्ड अपने लक्ष्य से दूर हैं वहां विशेष अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates