18 March 2015
जोधपुर। लगातार अवैध शराब के खिलाफ हो रही धरपकड़ से दहशत में आए शराब तस्कर अब पुलिस से बचने के लिए शराब को ट्रकों में ले जाने के बजाए अब टैंकरों को इस्तेमाल क र रहे हैं।
पीपाड़ थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को ऐसी ही एक कार्रवाई में तेल टैंकर को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें ले जाई जा रही शराब की भारी खेप को देखकर दंग रह गई। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब हरियाणा से गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। तेल टैंकर में करीब 500 पेटी शराब की जब्त की है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को नाकाबंदी के दौरान बिलाडा गांव के पास एक तेल टैंकर को रोककर चालक नन्नूराम जाट और खलासी जमनाराम जाट दोनों निवासी बाड़मेर से पूछताछ की तो दोनों असहज नजर आए। इस पर पुलिस ने टेंकर की तलाशी ली तो उसमें शराब की 500 पेटियां भरी मिली। पुलिस ने इस पर शराब की पेटियों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने शराब की इस खेप को हरियाणा सेे गुजरात लेकर जाने की बात कबूल की है।
0 comments:
Post a Comment