वल्र्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप व ओलम्पिक में होगा सपना पूरा
18 March 2015
गृहमंत्री ने किया सम्मानित
सपना को मंगलवार को गृृह मन्त्री गुलाबचन्द कटारिया ने अपने आवास पर पुष्प और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कटारिया ने सपना को बधाई देते हुए कहा कि सपना ने राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ाया है तथा मैं इसमें भावी ओलम्पिक चैम्पियन देखता हूं। एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने के लिए इन्हें प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाएगा।
जयपुर। राजस्थान पुलिस की उप निरीक्षक सपना अब बीजिंग में अगस्त में होने वाली वल्र्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप और 2016 में रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
एथेलेटिक्स में पहली राजस्थानी ओलंपिक महिला क्वालिफायर मंगलवार को सपना के जापान से भारत लौटने पर जयपुर एयरपोर्ट व पुलिस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में राजस्थान पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस मेधावी प्रतिभा का भव्य स्वागत किया।जापान के नोमी शहर में 15 मार्च को आयोजित एशियन 20 कि.मी. रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में सपना ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 घण्टा, 35 मिनिट व 36 सैकण्ड में 20 कि.मी. दूरी तय कर ए क्लास टाइम से वल्र्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप व ओलम्पिक के लिए क्वालिफ ाई करते हुए एशिया में चौथा स्थान प्राप्त किया था। वह ऐसा कारनामा करने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं।गृहमंत्री ने किया सम्मानित
सपना को मंगलवार को गृृह मन्त्री गुलाबचन्द कटारिया ने अपने आवास पर पुष्प और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कटारिया ने सपना को बधाई देते हुए कहा कि सपना ने राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ाया है तथा मैं इसमें भावी ओलम्पिक चैम्पियन देखता हूं। एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने के लिए इन्हें प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाएगा।
0 comments:
Post a Comment