Thursday, 19 March 2015

सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

20 March 2015
Image result for accidentजयपुर । श्याम नगर थाना इलाके में स्थित 200 फीट चौराहे पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघरमें रखवा दिया।  दुघटर्ना थाना (दक्षिण)के अनुसार लालाका बांस,महापुरा (भांकरोटा) निवासी कैलाश (41)  पुत्र लल्लूराम अपनी बाइक पर सवार होकर जयपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 9.30 बजे 200 फीट रोड के डीसीएम चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मारी और ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने कैलाश को इलाज के लिए एसएमएस अस्प्ताल में भर्ती करवाया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार  सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और ट्रक नंबरों के आधार चालक की तलाश शुरू कर दी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates