Thursday, 19 March 2015

हसनपुरा में पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक

Image result for paani ki tanki
आत्महत्या करने की दी धमकी 
पत्रकार लोकेश हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग
पुलिस के आलाधिकारी मौके पर जुटी समझाइश में
खबर लिखे जाने तक वह तीनों युवको को नीचे नहीं उतारा जा सका
टंकी के चारों  तरफ लगाया रस्सी का जाल
स्थानीय लोगों का उमड़ा हुजुम
20 March 2015
जयपुर।  राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में स्थित हसनपुरा इलाके में तीन युवक गुरूवार  सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए और अत्महत्या करने की धमकी दी। सूचना  मिलने पर पुलिस स्थानीय थाना पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को समझाइश वह तीनों नीचे उतारा जा सका  वही पुलिस ने तीनों युवक कूद न जाने क ेभय से चारों तरफ रस्सी का जाल बिछा दिया जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। 
 जानकारी के अनुसार संगरिया निवासी पंकज सोनी, राजेन्द्र मेघवाल और संदीप धूरियां तीनों युवक 2012 में संगरिया इलाके में हुए पत्रकार लोकेश वर्मा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर  सुबह करीब 6 बजे हसनपुरा के फतेह नगर इलाके में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों का समझाइश के नीचे उतारने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक तीन युवकों और प्रशासन के बीच नीचे उतरने की लेकर बातचीत चल रही थी।   सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2012 में संगरिया इलाके के स्थनीय पत्रकार लोकेश वर्मा की हत्या हो गई थी। इस मामले में लोकेश वर्मा के परिजनों 2012 की विधायक परम नवदीप पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। तब भी उसके परिजनों ने पुलिस और कुछ राजनितिक लोगों के बीच मिली भगत का आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे।   जानकारी के अनुसार इस संबंध में पहले भी उनके परिजन जयपुर और हनुमानगढ़ में सीबीआई से जांच करने की मांग को लेकर कई बाद पानी की टंकी पर चढ़ चुके है। 


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates