20 March 2015
जयपुर। बीआरटीएस में आ रही रुकावट को गुरूवार को जेडीए ने दूर कर दिया है। मानसरोवर इलाके में बीआरटीएस क्षेत्र में आ रही 6 दुकानें व अन्य अतिक्रमण इस कार्य में रोड़ा बने हुए थे। जिसे जेडीए ने कार्यवाही कर हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार जेडीए सचिव पवन अरोड़ा ने तीन रोज पहले इन सभी दुकानों के प्रतिनिधियों से मिलकर इस अतिक्रमण को हटाने की बात कही थी। साथ ही धारा 73 के तहत इनको नोटिस भी दिया था। बुधवार शाम को यह अवधि समाप्त हो गई थी। गुरूवार सुबह ही पवन अरोड़ा के नेतृत्व में जेडीए की टीम ने बीआरटीएस के कार्य में रुकावट बने अतिक्रमणों को हटा दिया। इन अतिक्रमणों को हटाते समय कोई विरोध नहीं हुआ। क्योंकि जेडीए सचिव ने पहले ही इनके प्रभावितों को समझाइश करके अतिक्रमण को हटाने के लिए राजी कर लिया था।
0 comments:
Post a Comment