1 April 2015
जयपुर। जयपुर ग्रामीण के पनियाला थाना इलाके में सरसों का भूसा लेकर घर की और लौट रहे ट्रेक्टर ट्रॉली में बिजली का तार छू जाने से करंट कारण उसमें सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और
प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करवाया।
पुलिस के अनुसार पनियाला थाना इलाके में ही एक गांव में मंगलवार सुबह खेत से सरसों का भूसा भरकर लौट रहे चन्दराम गुर्जर(55), प्रेमदेवी गुर्जर पत्नी महेन्द्र गुर्जर, श्रवण पुत्र सांवरलाल की करंट के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रोली में रखे भूसे के कारण उसकी ऊंचाई ज्यादा हो गई तथा गांव के बाहर 11 केवी की बिजली लाइन के तार नीचे होने के कारण वह उससे टच हो गया और ट्रेक्टर में करंट दौड़ गया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करवाया और मुआवजे दिलवाने का आश्वासन दिया।
खेलते समय करंट से मौत
पटियाला में मंगलवार सवेरे एक बालक की पेड़ पर चढ़कर खेलते समय जितली का तार छू जाने की वजह से मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ ही खेल रहे बालकों ने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन(10) पुत्र पप्पू जाट के रूप में हुई है। वह सवेरे अपने तीन दमउम्र साथियों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान इस हादसे का शिकार हो गया।
0 comments:
Post a Comment