11 March 2015
बांसवाड़ा। जिले के मंगलवार पुलिस थाना पाटन क्षेत्र में एक गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूमों के साथ उनकी मां जिंदा जल गई। घटना के बाद समेचे गांच में कोहराम छा गया। मंगलवार सवेरे हुई इस घटना में देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाकर घर से चारों शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
पुलिस के अनुसार पाटना थाना क्षेत्र के ग्राम वरसाल कलां करमबिया में मंगलवार सुबह 10 बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। घटना के वक्त घर में महिला भूरी बाई(25) पत्नी कांतिलाल भील अपने तीन बच्चों के अरविन्द(6), पायल(3) और मुन्ना(6) के साथ मौजूद थी। सवेरे खाना पकाते वक्त आग भभकने से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने पूरे घर को धेर लिया। आग की इन भीषण लपटों के बीच चारों घिर गए। झोपठ़ी से उठ रहीं आग की लपटों को देखकर आसपास ग्रामीण भारी संख्या में जमा हो गए और आग बुझाने के भरकस प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment