Monday, 9 February 2015

टोल प्लाजा पर पहले कार को मारी टक्कर


रोका तो युवती से मारपीट-लूट-छेड़छाड़
10 February 2015
जयपुर। टांटियावास टोल प्लाजा के पास जयपुर से रेनवाल जा रहे अल्टो कार के पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्य इससे सकते में आ गए। घटना के बाद जब अल्टो में मौजूद युवती और परिजनों ने कार सवार बदमाशों का विरोध किया तब पिकअप से उतरकर सात बदमाशों ने उनके साथ गाली गलौच और छेडख़ानी शुरू कर दी।
युवती ने जब छेडख़ानी का विरोध किया तब बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और चेन तोडक़र फरार हो गए। थाने पहुंचकर युवती ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार चौमूं थाने में दर्ज रिपोर्ट में 20 वर्षीया युवती ने बताया कि वह रविवार को अपने फूफा, चाचा और एक अन्य परिचित के साथ अल्टो कार में सवार होकर जयपुर से रेनवाल जा रही थी। उसी दौरान टोल प्लाजा टांटियावास के पास पीछे से आ रही एक पिकअप ने कार के टक्कर मार दी। इस घटना के बाद युवती समेत अन्य परिजनों ने पिकअप सवार बदमाशों का विरोध किया तब पिकअप से उतरकर आए सात बदमाशों ने युवती के साथ छेेडख़ानी की और मारपीट की। साथ ही अन्य परिजनों के साथ बदमाशों ने धक्कामुक्की और गाली गलौच की। बदमाश यहीं नहीं रुके और उसके गले पर झपट्टा मारकर उसके गले से चेन तोड़ ली और पिकअप में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates