Monday, 9 February 2015

दुधमुंहे बच्चे को छीनकर मां को घर से निकाला


10 February 2015
जयपुर। श्रीराम की नांगल सांगानेर में एक विवाहिता को पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके दुधमुंहे बच्चे और दो पुत्रियों को छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही आरोपियों ने उससे स्त्रीधन भी हड़प लिया।


थाने पहुंचकर महिला ने पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता सीमा(25)पुत्री प्रभुलाल निवासी जेतपुर, नई दिल्ली ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 6 वर्ष पूर्व हंसराज निवासी श्रीराम की नांगल, चौकी ढाणी, सांगानेर में हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उस पर दहेज कम लाने पर ताने देते और आए दिन उसके साथ मारपीट करते। दो दिन पूर्व आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही आरोपियों ने उसके दुधमुंहे बच्चे कुनाल और दो बच्चियों को भी छीन लिया। पीडि़ता ने जब सुसराल पक्ष के लोगों से स्त्रीधन मांगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates