जयपुर। कानोता थाना इलाके में देर रात टॉयलेट करने घर से बाहर आई महिला को डरा-धमका कर एक युवक अपने साथ ले गया और उसके साथ रातभर दुष्कर्म करता रहा। बदहवास हालत में पीडि़ता को आगरा रोड पर छोडक़र आरोपी फरार हो गया। पीडि़ता ने घर पहुंच परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि यूपी निवासी 25 वर्षीय महिला अपने पति के साथ नायला में रहती है। रात को वह टॉयलेट करने के लिए उठी थी। घर के बाहर निकलते ही आरोपी सुधीर उसे डरा-धमका सुनसान स्थान पर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ रात भर दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे आगरा रोड पर छोडक़र फरार हो गया। घर पहुंचकर पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एसआई सीताराम ने बताया पीडि़ता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हंै। पुलिस ने मामला
दर्ज कर आरोपी सुधीर निवासी गोपालपुरा उप्र को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। सुधीर का परिवार गत तीन वर्ष से कानोता इलाके में पानी पताशी के ठेले लगाता है।
0 comments:
Post a Comment