Monday, 9 February 2015

ट्रक की टक् कर से बिजली खंभा गिरा, कंरट फैला


10 February 2015
दौसा। जिले में बीती रात अज्ञात ट्रक ने बिजली पोल को टक्कर मार दी,जिससे बिजली तार जमीन पर गिर पड़े और करंट फैल गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम को सूचना दी। तब जाकर निगमकर्मियों ने लाइनों में विद्युत प्रवाह बंद कराया।
वहीं सोमवार सुबह तक आस-पास के क्षेत्र में बिजली गुल रही और बिजली तार जमीन पर फैले होने से दुकानें भी नहीं खुली।  बीती रात करीब 12.30 बजे अज्ञात ट्रक ने पीजी कॉलेज चौराहे पर बिजली पोल को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। बिजली तार जमीन पर गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट से तारों से चिंगारी निकलते देख स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम कार्यालय को सूचना दी। निगमकर्मियों ने रात को ही बिजली आपूर्ति बंद की, वहीं आज सुबह देर तक क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को हटाने व बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates