जयपुर। संजय सर्किल थाना इलाके में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकरवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपनिरीक्षक सुरेशचंद ने बताया कि संसार चंद्र रोड निवासी नाबालिग बालिका शनिवार को ट्यूशन पढऩे जा रही थी। आरोपी सुमेरसिंह ने बालिका को सरेराह रोक कर छेडख़ानी व अश्लील हरकतें करने लगा। पीडि़ता ने बताया कि बार-बार वह इस तरह की हरकत से आहत हो गई और बालिका ने घर लौटकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर बालिका के परिजनों ने संजय सर्किल थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक सुमेर सिंह(32) निवासी संसार चंद रोड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक मूलत: आंधी गांव में सान कोटड़ा का रहना वाला है।
0 comments:
Post a Comment