Monday, 9 February 2015

विदेशी युवती से रेप कर जंगल में छोड़ा


नशीला पेय पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बदहवास हालत में थाने पहुंची पीडि़ता
जलमहल की पाल से मौजमाबाद ले गया कथित गाइड
10 February 2015
जयपुर। जल महल के पाल पर रविवार शाम को घूम रही एक विदेशी युवती को गुलाबीनगरी की सैर करवाने का झांसा देकर एक कथित गाइड उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ फागी रोड़ स्थित मौजमाबाद के जंगल में ले गया। वहां ले जाकर उसने विदेशी युवती को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पूरी रात बेसुध पड़ी रही पीडि़ता सोमवार बदहवास हालत में तडक़े दूदू थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। जैसे ही पुलिस को वारदात का पता चला पूरे महकमे में हडक़ंप मच गया।
सूचना पर जयुपर रेंंज आईजी डीसी जैन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरु कर दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपी का पता नहीं चला था।
पुलिस महानिरीक्षक रेंज जयपुर डीसी जैन ने बताया कि रविवार शाम को जर्मनी निवासी 20 वर्षीय युवती पाल पर घूम रही थी। तभी एक अज्ञात युवक वहां आया और उसने अपना परिचय गाइड के रूप में दिया। विदेशी युवती को सैर करवाने के लिए और गुलाबी नगरी घूमाने की कहकर उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके बाद उसने पीडि़ता को तीन अन्य जगहों पर घुमाया। उसके बाद पीडि़ता ने उसे जालूपूरा स्थित होटल छोडऩे ले लिए कहा लेकिन वह उसे होटल ना छोडक़र उसको मोटरसाइकिल पर ही फागी-दूदू रोड़ पर मौजमाबाद ले गया। जहां पर उसने पीडि़ता को नशीला पेय पिलाया उसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जैसे ही पीडि़ता होश में आई तो खुद की बदहवास हालत देखकर उसे घटना का पता चला। इसके बाद पीडि़ता जैसे-तैसे थाने पहुंची जहां पर पुलिस को अपने साथ हुईघटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की सहायता आरोपी का स्केच तैयार किया जा रहा है।

पहले भी राज्य में हो चुकी हैं कई घटनाएं
’ जयपुर में ओला कैब के ड्राइवर के खिलाफ  कोलंबिया की युवती से बदसलूकी व फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का मामला
’ जोधपुर सूर्यनगरी घूमने आई दो विदेशी युवतियों से मण्डोर उधान में नागादड़ी के पास दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
’ जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक तीस वर्षीय मलेशियाई महिला ने व्यावसायिक सलाहकार पुनीत जैन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates