Monday, 9 February 2015

रिवाल्वर की नोंक पर 55 लाख लूट ले गए


धौलपुर से जयपुर आ रहे व्यापारियों की बोलेरो पर गोलीबारी
10 February 2015
धौलपुर। बसेड़ी थाना इलाके में सोमवार तडक़े एक ज्वैलरी व्यापारी की बोलेरो का अज्ञात लुटेरों ने गोलीबारी कर टायर फोड़ दियाऔर मारपीट कर 55 लाख रुपए लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे जिले में कड़ी नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का पता नही चला।
व्यापारी जयपुर में अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए जयपुर आ रहे थे उसी दौरान यह वारदात हुई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भामू ने बताया कि बाड़ी कस्बा निवासी ज्वैलरी व्यापारी योगेश गर्ग सोमवार सुबह अपनी बोलेरो में अपने भाई रमेश, मामा और ड्राइवर के साथ 55 लाख रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिएजयपुर जा रहा था। जयपुर-धौलपुर मार्ग स्थित पंडि़तपुरा गांव के पास सडक़ पर पत्थर लगे हुए थे। जैसे ही ड्राइवर पत्थर हटाने के लिए उतरा तो नकाबपोश लुटेरों ने बोलेरो के टायर पर गोली चला दी जिससे उन सभी में दहशत फैल गई।उसके बाद करीब चार लुटेरे उनकी गाड़ी के पास आकर रिवाल्वर की नोंक पर मारपीट कर उनसे 55 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर ले गए। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली आला-अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज करके पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी। लेकिन लुटेरों का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि लुटेरों को पता था कि व्यापारी इतनी बड़ी रकम ले कर जा रहा है। अत: घटना मेें किसी करीबी के लूट में शामिल होने की संभावना है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates