Monday, 9 February 2015

पिता-पुत्रों को ट्रक ने कुचला


देररात बाइक पर बाइक शादी से लौट रहे थे तीनों जने
भांकरोटा चौराहे पर दर्दनाक हादसा,चालक फरार
10 February 2015
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में रविवार देर रात को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता और दो पुत्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इतला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त करके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि भांकरोटा चौराहा स्थित भैरव होटल के पास रविवार देर रात्रि को अबाध गति से चल रहे एक ट्रक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन जने की ट्रक के टायर के नीचे आ गए और तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इतला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उनके सामान की पड़ताल की तो मृतकों की शिनाख्त जयराम बलाई (45) और उसके पुत्र बाबूलाल (22) और कन्हैयालाल (12) निवासी गणेश विहार विस्तार सिरसी रोड़ के रूप में हुई। तीनों देर रात अपने किसी परिचित की शादी में शामिल होकर लौटे रहे थे उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की खबर परिवारजनों को मिलते ही पमरे क्षेत्र में कोहराम मच गया, बड़ी संख्या में मृतको के रिश्तेदार और स्थानीय लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates