सिसोदिया रानी बाग से 2 बाल अपचारी बालिकाएं ले भागी
14 February 2015
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रनेता की बहन के सिसोदिया रानी के बाग में हुए विवाह समारोह में से चोर 17 तोला सोने का हार चुराकर ले गए। दुल्हन का महंगा एवं वजनी हार चोरी जाने की घटना का पता उस समय लगा जब बहन को देने के लिए उसके सेट को संभाला गया।
जब परिजनों ने शादी का वीडियो फुटेज को खंगाला तो दो बच्चियां हार ले जाती नजर आईं। इस पर पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार लालवास आमेर निवासी महेंद्र सिंह शेखावत की बहन की शादी 10 फरवरी को थी। विवाह समारोह सिसोदिया रानी बाग में था। शादी के दौरान गहनों को दिखावे के लिए रखा गया था। इसी दौरान नजर चुराकर किसी ने 17 तोले सोने का हार उड़ा लिया। घटना की जानकारी जेवर संभालने पर लगी। इस पर परिजनों ने शादी का वीडियो देखा तो दो बच्चियां इस हार को उठाती नजर आर्इं। इस पर पीडि़त ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि फुटेज के आधार पर हार चुराने वाली बच्चियों की तलाश जारी है। इसके बाद शिप्रा पथ में भी विवाह स्थल से एक ऐसी ही वारदात हुई। जिसकी पड़ताल के दौरान गुरुवार को पुलिस ने दो बाल अपचारी बालिकाओं को पकड़ा था।
0 comments:
Post a Comment