विजयवाड़ा से दूदू थाने पहुंचा आरोपी
जापानी छात्रा से रेप के बाद कई राज्यों में छुपा
14 February 2015
जयपुर। जापानी छात्रा से दूदू थाने के मौजमाबाद गांव में दुष्कर्म के मामले में आखिरकार पुलिस अपनी लाज बचाने में सफल रही है। मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को दूदू थाने पहुंच कर समर्पण कर दिया। आरोपी युवक की 12 सर्च टीमें राजस्थान सहित अन्य राज्यों में तलाश कर रही थी, अजीत पर राजस्थान पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विजयवाड़ा से लौटकर मुख्य अभियुक्त ने सर्मपण कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जयपुर ग्रामीण पुलिस इस मामले में अभियुक्त को कोर्ट मे पेश कर रिमांड मांगेगी।
आईजी डीसी जैन ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने दोस्त रविन्द्र और राजवीर के कमरे में चल गया और उन्हें वारदात करने की पूरी जानकारी दी, इसके बाद उन्होंने सुबह तक इंतजार करने की बात कहीं। इसके बाद 9 फरवरी को राजवीर ने आरोपी को जयपुर स्थित रामगढ़ बस स्टैण्ड से उसे दिल्ली जाने के लिए प्राइवेट बस में बैठा दिया था।
आरोपी की तलाश में 6 राज्यों में टीमें
इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को चिहिन्त कर उसे पकडऩे के लिए 6 राज्यों में पुुलिस की टीमें रवाना की जहां उसके जाने की आशंका थी। पुलिस ने गोवा, अहमदाबाद, दिल्ली, आगरा, चेन्नई, और पांडुचेरी में उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना की। सभी टीमों ने वहां की पुलिस से सम्पर्क साधा और आरोपी की तलाश में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर छापे मारे।
गिरफ्तारी का संकेत भांप लिया
पुलिस में समर्पण करने के बाद आरोपी ने कहा कि उसे पता चल गया था कि वह कहीं भी चला जाए लेकिन पुलिस उसके पीछे है। सभी जगहों पर पुलिस की कड़ी नाकाबंदी और तलाशी देख उसने भंाप लिया था कि वह जल्द ही पकड़ में आ जाएगा। इसके चलते उसने अपना जुर्म स्वीकारते हुए दूदू थाने में पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
ऐसे चला खेल और फिर समर्पण
जापानी छात्रा के दुष्कर्म के बाद आरोपी को पकडऩा पुलिस के लिए चुनौती था आरोपी अजित 8 फरवरी को दुष्कर्म के बाद से ही फरार हो गया 9 को युवती ने दूदू थाने में मामला दर्ज कराया उसके बाद से ही पुलिस की एक दर्जन से भी ज्यादा टीमें देश भर में भेजी गई। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी पांडिचेरी जा सकता है चूंकि आरोपी ने वहां से फ्रेंच भाषा का कोर्स किया था लेकिन आरोपी अजित जयपुर से सुबह दोस्त की मोटरसाइकिल पर बैठ कर रामगढ़ मोड़ से प्राइवेट बस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ लेकिन महिपालपुर उतर गया फिर वहां से चेन्नई के लिए ट्रेन से रवाना हुआ लेकिन फिर विजयवाड़ा ही उतर गया विजयवाड़ा में मिलने वालों से पनाह मांगी लेकिन उसकी करतूत के चलते पनाह नही मिली और फिर के उसके पास रुपए भी नहीं बचे तो इसके बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ लेकिन पुलिस को फिर गच्चा दे बीच रस्ते आगरा में उतर गया और आगरा से आरोपी अजित बस में बैठ कर जयपुर आ गया और दूदू थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
यह है घटनाक्रम
गौरतलब है कि 20 वर्षीय जापानी छात्रा रविवार शाम को जलमहल घूमने गई थी। अजीत ने गाइड बनकर छात्रा से दोस्ती कर ली। इसके बाद वह उसे अपने साथ गलता धाम ले गया। इसके बाद आरोपी अजीत उसे साइट सीन दिखाने के बहाने अपने साथ दूदू स्थित मौजमाबाद के जंगल में सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां पर पीडि़ता किसी तरह उसकी चंगुल से निकलकर सडक़ पर आ गई और एक कार को देखकर मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन कार नहीं रूकी औद इसके बाद एक बाइक सवार युवक वहां आया उसने पीडि़ता की मदद की और आस-पास के लोगों को इकठ्ठा किया। साथ ही वहां एक वकील भी आया और वह पीडि़ता को अपने घर ले आया, उसकी आप बीती सुनकर उसे दूदू थाने पहुंचाया। और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
वारदात का दिन
जलमहल से होटल छोडऩे के नाम पर छात्रा को ममेरे भाई शिवराज सिंह के घर ले गया। शिवराज की पत्नी को अपनी बहन बताकर चाय-नाश्ता करवाया और वहां से गलताजी ले गया, लेकिन रात होने पर गलताजी में प्रवेश बंद होने पर चचेरे भाई धर्मवीर के घर ले गया। यहां परिवार वालों से मिलाया। फिर होटल में छोडऩे की कहकर छात्रा को बाइक पर ही मुख्य अजमेर रोड के बजाय गांवों से होते हुए मौजमाबाद ले गया। छात्रा ने संदेह पर टोका भी, लेकिन आरोपित ने रास्ता शॉर्टकट बताकर झांसा दिया। आईजी जैन ने बताया कि आरोपित ने जयपुर से रवाना होते ही मौजमाबाद में दोस्त वाहिद और अबरार से कमरे की व्यवस्था करने के लिए कहा था। मौजमाबाद में वाहिद कॉपरेटिव सोसायटी में काम करता है। सोसायटी के कार्यालय की चाबी उसी के पास रहती है।
विश्वास का गला घोंटा
छात्रा ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित ने उससे मारपीट की। हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया। दो बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपित उसे होटल में छोडऩे का कहकर अपने साथ ले गया। डरी-सहमी होने और अंधेरे में सुनसान जगह पर कोई नजर नहीं आने पर वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
षडयंत्र में सहभागी
ममेरे भाई शिवराज, शिवराज के साले रामवीर, दोस्त राजवीर सिंह और रविन्द्र सिंह ने आरोपित को जयपुर से बाहर भागने में मदद की। पुलिस आरोपित के रिश्तेदार महिलाओं की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
मदद करने पर इनको पकड़ा
मुख्य आरोपित का दोस्त वाहिद नागौरी (22), अबरार नागौरी (24) निवासी मौजमाबाद, शिवराज जाट (33) राजवीर सिंह राजपूत (23) निवासी फागी के चौरू, रामवीर सिंह जाट (26 ) दूदू के खुडियाला, रविन्द्र सिंह राजपूत (20) फागी के चौरू, धर्मवीर जाट (21) गुर्जर की थड़ी स्थित चंपा नगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दूतावास का था दबाव
जापानी दूतावास का विशेष दबाव राजस्थान पुलिस पर था। साथ ही विदेश मंत्रालय भी जापानी पर्यटक के साथ घटी इस घटना की लगातार अपडेट ले रहा था। जापानी युवती से दुष्कर्म मामले में अजीत सिंह के सात सहयोगी और रिश्तेदारों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को इनसे पुछताछ में अहम जानकारी मिली।
मीडिय़ा का जताया आभार
पुलिस और मीडिया की सक्रियता का दबाव अभियुक्त पर दिखा। यही वजह रही कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया विजयवाड़ा से आरोपी पुड्डूचेरी जाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस के शिकंजे के चलते अजीत ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया।
0 comments:
Post a Comment