Friday, 13 February 2015

होटल में आग, तीन जिंदा जले

fire के लिए चित्र परिणाम
छठी मंजिल की लॉबी में क्षत-विक्षत हालत में मिले शव
14 February 2015
अलवर। जिले के नीमराणा में स्थित होटल कैंबे सफायर होटल में देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग के दौरान तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। दो मृतकों के शव छठी मंजिल की लॉबी में पड़े हुए मिले जबकि एक अन्य व्यक्ति की कमरे में ही अधजली लाश मिली है। मृतकों में एक जने की पहचान हुई है, शेश दो की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।


घर वालों के पहुंचने से पहले हुई मौत
इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक की पहचान राहुल जोशी है के रूप में हुई जो नोएडा का निवासी था जो कमरा नंबर 1706  में ठहरा हुआ था। आग लगने के बाद उसने अपने परिजनों को भी फोन किया था, लेकिन परिजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने के्रन की सहायता से शीशा तोड़ा और कमरा नंबर 1706  में आग पर काबू पाया।

आधा दर्जन दमकलों ने की मशक्कत
घटना की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आधा दर्जन दमकलों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। दमकल भिवाड़ी, नीमराणा, खुशखेड़ा, कोटपूतली, बहरोड़ से पहुंची थी। हाइड्रो दमकल नहीं होने के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुली 
खास बात यह है कि अलवर जिले के भिवाड़ी-नीमराणा-बहरोड़ में हाइराइज भवन बन रहे हैं। लेकिन उनमें हादसे की आशंका होने पर बचाव के कोई उपाय नहीं हैं। ज्यादा क्षमता की दमकल के लिए कई बार मांग की गई है लेकिन अभी तक जिले में ही ऐसी दमकल नहीं है। होटल  प्रबंधन के लोग और कर्मचारी घटना के बाद से ही मौके से फरार हैं और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। एक कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है। इलाके में भारी भीड़ जमा है और घटना से इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है कस्बे में भी दहशत का माहौल है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates