Friday, 13 February 2015

ट्रक चालक की हत्या, लूट का पर्दाफाश

arrest के लिए चित्र परिणाम

2 आरोपी गिरफ्तार और 1 फरार
14 February 2015
जयपुर। खोनागोरियान थाना इलाके में  तीन दिन पहले हुई ट्रक चालक की नृशंस हत्या व लूट करने वालों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि इस नृशंस वारदात में उनका एक ओर सहयोगी था और वह घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश तेजी से शुरू कर दी है।

थानाधिकारी हरजी लाल ने बताया कि 10 फरवरी को जयपुर आगरा राष्टं्रीय राजमार्ग पर, गांव सांखना टोंक निवासी महेंद्र लखसार (40) खोनागोरियान निवासी अशरफ  अली का ट्रक चलाता था। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कंपनी से ऑर्डर लेने के बाद ट्रक में सवार मालिक के साथ महेन्द्र  ने बस्सी इंडस्ट्रियल एरिया से प्लाइवुड भर लिया और कंपनी द्वारा बताए गए खो नागोरियान मोड़ पर वे कंपनी संचालक का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए और मारपीट करके ड्राइवर महेन्द्र पर चाकूओं से हमला बोल दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर भागकर आए लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। जिन्होंने जल्द कार्रवाई करते हुए सबूतों के आधार पर 3 दिन तक अथक प्रयास कर वारदात करने वाले मुख्य आरोपी रफीक निवासी न्यू संजय नगर कच्ची बस्ती और मुन्ना उर्फ  मंजन उर्फ  रियाज निवासी सर्वे नम्बर 254-255 राजीव नगर कच्ची बस्ती दोनों थाना भट्ट बस्ती को तलाश कर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। जहां दोनों युवकों ने जुर्म स्वीकार करने पर बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में काम में ली गई मोटरसाइकिल पल्सर को भी बरामद कर लिया है। मुल्जिमान के अलावा तीसरा आरोपी अनवर उर्फ  अन्नू पुत्र सत्तार खां निवासी भरतपुर का घटना में शरीक होना पाया गया है। जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने जयपुर शहर में पिछले 7-8  माह से अजमेर रोड पर भांकरोटा तक ,दिल्ली रोड पर कुण्डा चैक पोस्ट से सांगानेर ,जगतपुरा तक , विद्याधर नगर, विश्वकर्मा रोड नम्बर 14, ,मालवीय नगर गांधी नगर ,मोतीडूंगरी, जगतपुरा बाइपास पर पर्स छीनने की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी संगीन वारदातें खुलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates