रिश्ते हुए शर्मसार....
10 February 2015
जयपुर। चौमूं थाना इलाके में एक विवाहिता ने देेवर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यही नहीं जब पीडि़ता ने दुष्कर्म की जानकारी देनी चाही तब परिजनों ने मिलकर पीडि़ता से मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने थाने आकर देवर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका पति आरिफ विदेश में रहकर काम करता है। पिछले माह वह अपनी सास मरियम के साथ रसूलपुर खेतड़ी झुंझुनू में अपने देवर के यहां पर गई हुई थी। वहां पर मौके का फायदा उठाकर महिला को घर में अकेला पाकर हवस में चूर उसके देवर असलम(25) ने उसके साथ अपने मकान पर जबरन दुष्कर्म किया था। पीडि़ता ने घर लौटने पर विेश से लौटे पति अपने पति आरिफ और सास को उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तान बताई। इस पर पति आरिफ, सास मरियम ने पीडि़ता को लोकलाज के चलते घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की नसीहत दी। लेकिन पीडि़ता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत उसने अपने पीहर पक्ष के लोगों को से कर दी। इस बात की भनक लगने से आगबबूला सास मरियम और पति आरिफ ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment