10 February 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने रविवार को सडक़ पर चोरी की गाड़ी दौड़ाते दो वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पवन सिंह जाट(21) निवासी करमगढ़ थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा हाल निवास हर्ष होटल के पास खटाना,हरमाड़ा और महेन्द्र उर्फ गोपी सोनी(29) निवासी उद्योग विहार विश्वकर्मा को रविवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक होने पर दोनों शातिर बदमाशों से पूछताछ की थी लेकिन दोनों ही संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया।
0 comments:
Post a Comment