Monday, 9 February 2015

हादसों में मासूम समेत दो मरे


10 February 2015
जयपुर। शहर के दो अलग-अलग थाना इलाकों में हुए हादसों में एक मासूम समेत दो जनों की दर्दनाक मौ हो गई। पहला हादसा वैशालीनगर थाना इलाके में हुआ जहां पर लाल मंदिर के पास एक कार ने पैदल राहगीर को टक्कर मार दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रवणराम(25) के रूप में हुई है। वह लाल मंदिर के पास ही किराए से रहता था। मजदूरी के बाद  रात करीब नौ बजे घर लौटते समय सडक़ पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मारूति वैन ने उसे टक्कर मार दी जिससे मारुति वैन के पहिए श्रवणराम के ऊपर से गुजर गए। एकाएक हुई इस दुर्घटना में श्रवणराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ्र


छत से गिरकर मासूम की मौत
सांगानेर थाना इलाके में 2 वर्षीय बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए छत से नीचे गिरकर घायल हो गया था और वह एसएमएस में उपचाराधीन था।
पुलिस के अनुसार गंगाविहार निवासी दो वर्षीय असलम घर की छत पर अठखेलियां कर रहा था। इसी दौरान दुर्घटनावश वह छत से नीचे आ गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates