जयपुर। अपनी मां के वसीयत छोटे पुत्र के नाम कर देने से खफाएक युवक ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही बुजुर्ग मां के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ और मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने वैशालीनगर थाने पहुंचकर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मनभरी देवी(60) निवासी गोम डिफेंस कॉलोनी वैशालीनगर ने बताया कि वह अपने छोटे पुत्र और बहू के साथ कॉलोनी में स्थित एक मकान में रह रही है। महिला के पति ने मृत्युपूर्व अपना मकान उसके नाम कर दिया था। छोटे पुत्र के पास रहने के कारण मकान उसके नाम करने के डर से उसका बड़ा पुत्र प्रवीण चौधरी और बहू अनिता चौधरी उस पर मकान के बंटवारे का दबाव बना रहे थे। मां के इनकार करने के बाद से ही पुत्र-पुत्रवधू उससे खफा चल रहे थे। इसी बात के चलते प्रवीण और अनिता ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की और भाग गए।
0 comments:
Post a Comment