10 February 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में 29 जनवरी को तीन दोस्तों के बीच हुई कहासुनी के बाद टवेरा गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से मजिस्टे्रट ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया।
पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गत 29 जनवरी को कैडिया पैलेस चौराहे पर मंजीत सिंह(26) निवासी आर्य नगर, रघुवीर सिंह निवासी पवनपुरी बैनाड़ रोड और सुरेन्द्र सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ और उसका एक अन्य साथी बैठे शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर चारों में आपस में कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद मंजीत और रघुवीर वहां से एक्टिवा गाडी लेकर जा रहे थे कि गालीगलौच और हाथपाई की घटना से क्षुब्ध सुरेन्द्र और उसके एक साथी ने टवेरा से एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मंजीत बुरी तरह घायल हुआ था जबकि सुरेन्द्र को मामूली चोटें आईं थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए एसएमएस में भर्ती करवाया गया था जहां पर मंजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

0 comments:
Post a Comment