Saturday, 7 February 2015

ट्रक ने छात्र को कुचला


9 February 2015
जयपुर। चौमंू थाना इलाके में गणपति होटल के पास एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि इन्द्र कालोनी निवासी कैलाश ने मुकदमा दर्ज करवाया कि शुक्रवार दोपहर को वह किसी काम से निकला हुआ था और वापस अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान गणपति होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बेटे घनश्याम(23)को टक्कर मार दी। जिससे युवक का सिर डिवाडर से टकरा गया जिससे वह अचेत हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक बीए फस्र्ट ईयर का छात्र था।              

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates