8 February 2015
जयपुर। वैशाली नगर में बाइक सवार दो बदमाश घर के नजदीक खड़ी एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोडक़र ले गए। इस पर पीडि़ता ने घर पहुंच कर अपने पति को आपबीती सुनाई। इस पर उसके पति ने वैशाली नगर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि महात्मा गांधी नगर डीसीएम अजमेर रोड निवासी राकेश कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी रेखा शुक्रवार दोपहर में घर के नजदीक ही खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़ कर ले गए। घटना से हतप्रभ महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के पति ने थाने में पहुंचकर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment