Saturday, 7 February 2015

आईएएस से 1.75 लाख की ठगी,पकड़ा गया आरोपी


मालिक के फर्जी हस्ताक्षर से नौकर ने निकाली रकम
8 February 2015
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस के घर से चैक चोरी कर नौकर ने फर्जी हस्ताक्षर कर पौने दो लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईएएस ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।



पुलिस ने बताया कि लाल बहादुर नगर दुर्गापुरा निवासी गिर्राज प्रसाद मीणा ने पिछले साल अपनी मां क ी देखभाल के लिए सवाई माधोपुर निवासी विनोद कुमार को अपने घर नौकर रखा था। एक महीने बाद विनोद काम छोड़ चला गया। विनोद के जाने के बाद घर से दो चैक गायब हो गए थे। चैक बुक से दो चैक गायब मिलने पर जब उन्होंने अपना अकाउंट चैक किया तो उसमें से एक लाख 75 हजार रुपए निकाले जाने का पता लगा। ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने शक के आधार पर नौकर से पूछताछ की तो उसने चैक चोरी कर उस पर फर्जी हस्ताक्षर से रुपए निकालने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके नौकर को फर्जी हस्ताक्षर से पैसे निकालने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates