Saturday, 7 February 2015

जमीन के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी


8 February 2015
जयपुर। कानोता थाना इलाके में जमीन दिलवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हंै। जिसमें जमीन दिलाने के नाम पर दो जनों ने एक व्यक्ति से आठ लाख रुपए ठग लिए।

बहुत समय तक जमीन नहीं दिलाने पर पीडि़ता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने दो जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि ओल्ड रोडवेज वक्र्स शॉप सर्किट हाउस निवासी कपूरचंद को जामडोली देराउर नगर में जमीन दिलाने के लिए नवनीत सिंह और विक्रम सिंह ने आठ लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे जमीन नहीं दिलाई। पीडि़त जब उसे जमीन दिलवाने की बात कहता तो वह दोनों उसे टाल देते। इसके बाद जब पीडि़त ने उनसे अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर पीडि़त ने कानोता थाने में मामला दर्ज करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates