वारदात में गैंग का हाथ होने की आशंका
8 February 2015
जयपुर। प्रताप नगर कुंभा मार्ग पर एक विवाह स्थल से एक व्यापारी का सत्तर हजार रुपए से भरा बैग चोर ले गए। इस पर पीडि़त ने सांगानेर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बांसखो बस्सी निवासी दिनेश कुमार जैन अपनी भांजी की शादी में प्रताप नगर कुंभा मार्ग स्थित कृष्णा गार्डन में गया था। रात करीब 9.30 बजे वह बैग को टेबल पर रखकर स्टेज पर फोटो खिंचवाने के लिउ चला गया। वापस आकर देखा तो उसे बैग नहीं मिला। इस पर पीडि़त ने आस-पास तलाश किया और परिजनों से भी पूछा, लेकिन बैग का पता नहीं चला पाया। पीडि़त व्यापारी अपनी भांजी की शादी में गया था। पुलिस का कहना है कि वह शादी के वीडियो फुटेज मंगवा कर देखेगी इसके बाद घटना को अंजाम देने वाले का कुछ पता चल पाएगा। बैग में सत्तर हजार रुपए रखे थे।
शातिर बच्चों की करतूत
शादी के माहौल में मैरिज गार्डन से बैग चोरी करने की घटनाएं शहर भर में आम बात हो चुक ी है। ऐसे में शातिर चोर दूसरे राज्यों से लाए गए बच्चों को प्रशिक्षित करके चोरी करवाते हैं। ऐसे मामले शहर में पहले भी पकड़ में आ चुके हैं। पुलिस ने लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से किसी जरायम गिरोह का हाथ होने की संभावना व्यक्त की है।
0 comments:
Post a Comment