8 February 2015
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक विधायक के क्वार्टर धावा बोलते हुएनकदी और दस्तावेज चुरा ले गए। चुराए गए दस्तावेजों में मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण-पत्र, बैंक की पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। घटना का पता चलने पर पीडि़त ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि विधायक नगर निवासी सुमित कुमार मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि बीती रात वह अपने निजी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान का दरवाजा खुला रह गया था। जब वह चापिस घर लौटा तो भीतर रखा एक बैग गायब मिला। इसके बाद जब घर का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया तब उसे माजरा समझ में आया। पीडि़त ने सामान की सारसंभाल की तो एक बैग गायब मिला। यह आवास टोडाभीम करौली विधायक घनश्याम मेहर का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment