Saturday, 7 February 2015

निलंबित बीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिकारी को भेजा अश्लील मैसेज
8 February 2015
जयपुर। शिवदासपुरा थाने में एक निलंबित शिक्षा अधिकारी के खिलाफ महिला अफसर के मोबाइल पर अश्लील एसएमएस भेजने का मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच थानाप्रभारी अनिल जोशी कर रहे है।



       थानाप्रभारी ने बताया कि राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान गोनेर के निदेशक की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रामकिशोर मीणा के खिलाफ छेडछाड व आईटी एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। रामकिशोर मीणा घटना के वक्त डूंगरपुर में ब्लॉक एज्यूकेशन ऑफिसर (बीईओ) के पर पर तैनात था। बीस जून 2014 को आरोपी रामकिशोर मीणा समेत अन्य अधिकारी गोनेर में राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लेने आए थे। संस्थान में अधिकारियों को महिला अधिकारी पढ़ाती थी। प्रशिक्षण देने वाली महिला अधिकारी (फेसेलिटेटर) ने प्रशिक्षण से संबंधित कोई भी परेशानी के लिए अधिकारियों को अपने मोबाइल नंबर दिए थे। लेकिन बीस जून की रात को बीईओ रामकिशोर मीणा ने महिला अधिकारी के मोबाइल पर अश्लील एसएमएस भेज दिए। जिस पर विभागीय जांच के बाद आरोपी रामकिशोर मीणा को निलंबित कर दिया गया था। अभी पुलिस को अश्लील एसएमएस की सीडी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates