8 February 20145
जयपुर। आमेर थाना इलाके में एक किसान की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक कुएं में रस्सी के जरिए मोटर चलाने के लिए नीचे उतरा था। उसी दौरान रस्सी टूट जाने की वजह से वह नीचे गिर गया और डूब गया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के साझा प्रयास से शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका।
पुलिस के अनुसार थानान्तर्गत निमडाली चावण्ड का मण्ड निवासी पप्पू लाल मीणा(40) पुत्र रुपनारायण मीणा खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान फसल को पानी पिलाने के उद्देश्य से कुएं में रस्सी के सहारे मोटर चलाने के लिए नीचे उतरा। नीचे उतरते समय रस्सी के टूट जाने की वजह से वह कुएं में जा गिरा और चोटग्रस्त होकर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टर्माटम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0 comments:
Post a Comment