Saturday, 7 February 2015

युवती ने दिखाई हिम्मत...भाग छूटे बदमाश


पिस्टल दिखा युवती को लूटने का प्रयास, जयपुरिया अस्पताल से ड्यूटी कर घर जा रही थी, मालवीय नगर पुलिया पर वारदात
8 February 2015
जयपुर। जयपुरिया अस्पताल से ड्यूटी कर शनिवार सुबह घर लौट रही युवती को मालवीय नगर पुलिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और पिस्टल तान मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने गाली गलौच कर युवती से मारपीट की। लेकिन युवती ने हिम्मत नहीं हारी और एक बदमाश को थप्पड़ मार दिया। युवती की हिम्मत देख बदमाश भाग निकले। मालवीयनगर थाना पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक गोपालपुरी विधायकपुरी निवासी ईशा शर्मा (25) अपराजिता महिला संगठन की कार्यकर्ता है और जयपुरिया अस्पताल में कार्यरत है। वह शुक्रवार रात की ड्यूटी पूरी कर सुबह करीब साढ़े पांच बजे पैदल ही घर के लिए निकली थी। तभी मालवीयनगर पुलिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवती को रोक लिया और मोबाइल देने को कहा। युवती ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे थप्पड़ मार गालीगलौच की और दूसरे ने युवती पर पिस्टल तान दी। लेकिन युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा और एक बदमाश को थप्पड़ मार दिया और चिल्लाने लगी। जिससे घबराकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। छीनाझपटी में एक बदमाश का पर्स भी मौके पर गिर गया जिसे बाद में युवती ने पुलिस को सौंप दिया। पहले युवती बजाजनगर थाने पहुंची जहां इलाका दूसरा बता टरका दिया। बाद में युवती ने मालवीयनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवार्ई।

पर्स के आधार पर तलाश रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक छीनाझपटी में एक एक बदमाश का पर्स युवती के हाथ लगा है। जिसमें तीन चार एटीएम, एक आई कार्ड समेत एटीएम से रुपए निकालने की पर्ची है। लेकिन युवती ने बताया कि जो फोटो आईडी पर लगी है, वह बदमाशों के चेहरे से नहीं मिलती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates