4 FEBRUARY 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक महीना पूर्वचोरी हुए वाहनों के मामले में पुलिस ने दो शातिर शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चौपहिया वाहनों बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दोनों वाहन चोर पूर्व में लूट, वाहन चोरी, नकबजनी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि 6 दिसम्बर14 की रात को थाना क्षेत्र से एक बोलेरो केम्पर व सफारी और, एक टाटा मेजिक लोडिंग को अज्ञात चोरों ने चोर चुराकर ले गंए। इस दिन अन्य थाना क्षेत्रों से भी वाहन चोरी हुए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहन चोर गोपीराम व नानूराम को गिरफतार कर उनके कब्जे से एक टाटा मेजिक लोडिग व बोलेरो केम्पर बरामद की गई थी। गिरोह में शामिल शातिर बदमाश पवन कुमार निवासी हरियाणा और महेन्द्र उर्फ गोपी उर्फ काणा निवासी विश्वकर्मा जो बाद वारदात फरार चल रह थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी ओमप्रकाश ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने दोनों शातिर बदमाशों पवन कुमार व महेन्द्र को गिरफतार कर उनके कब्जे से एक सफारी गाडी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ रैकी कर रात्रि में खड़े चौपहिया वाहनों को चोरी कर अन्य जगह छुपा कर खड़ा कर देते है और बाद में मौका मिलने पर चोरी किए गए वाहनों को हरियाणा, दौसा ,करौली व सवाई माधोपुर के बदमाशों को फाईनेंस की गाडी बताकर वाहन को बेच देते हंै। पकड़े गए बदमाशों में से महेन्द्र उर्फ गोपी विश्वकर्मा का हिस्टंीशीटर है। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है जिसमें में कई अन्य वाहन चोरी की वारदातें खुलने की संभावना है।
0 comments:
Post a Comment