Tuesday, 3 February 2015

स्कूली छात्र लापता


4 FEBRUARY 2015
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में रिश्तेदार के यहां से अपने घर जाने के लिए निकला स्कूली छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। बालक के घर पर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने उसे ढूंढऩे का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। अनिष्टकी आशंका के चलते परिजनों ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया।




पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में धन्नालाल मीणा निवासी काशीपुरा ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र राधाकिशन उसके रिश्तेदार के यहां पर गांव भावपुरा में रहकर कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता था। गत 28 जनवरी को वह भावपुरा से काशीपुरा से घर पर लौट रहा था। उसी दौरान वह रास्ते से लापता हो गया। राधाकिशन के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया। लापता बालक का रंग गेहुंआ, ऊंचाई 4 फीट है और उसने सफेद पेंट, लाल शर्ट, लाल शॉल और चप्पलें पहन रखी है।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates