जयपुर। बस्सी थाना इलाके में सरेराह शराब का जाम लगाकर मौज मस्ती करने वाले पांच पियक्कडों को पुलिस ने पकडक़र हवालात दिखा दी। सभी युवक बैनाड़ा रोड पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे।
पुलिस के अनुसार थानान्तर्गत बैनाड़ा रोड पर कैलाश गुर्जर(28), बहादुर सिंह(38), सुरेन्द्र रैगर(23), गिर्राज गुर्जर(24), संजय राजपूत(37) शराब पीकर उत्पात मचाते हुए गाली गलौच कर रहे थे। सडक़ पर गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों से बदतमीजी करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्ट 60 के तहत पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment