Tuesday, 3 February 2015

पूर्व विधायक दंपती ने आत्महत्या की


तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदा
4 FEBRUARY 2015
झालावाड़। जिले के भवानी मंड़ी में रेलवे क्रासिंग पर मध्य रात्रि पूर्व विधायक के बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर भवानी मंड़ी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ पुलिस और भवानी मंडी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



जानकारी के अनुसार जिले के डग विधान सभा क्षेत्र की पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य का पुत्र शेखर आर्य बीती रात को घर सेअपनी कार लेकर निकला। भवानी मंड़ी के पास पचपहाड़ बाबा चौराहे पर अपनी कार खड़ी करने के बाद शेखर सामने रिलायंस पेट्रोलपम्प के बाहर रेलवे क्रॉसिंग पर जा कर किसी अज्ञात ट्रेन के आगे कूद गया। वहां से गुजर रही एक अन्य ट्रेन के ड्राईवर ने युवक के शव को पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में देखा जिसकी सूचना उसने कुरलासी स्टेशन मास्टर को दी उसके बाद भवानी मंड़ी रेलवे स्टेशन  मास्टर को सूचना दी गई। इस पर जीआरपीऔर भवानी मंड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की तब मृमक के पास मिले लाइसेंस से उसकी पहचान पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य के पुत्र शेखर के रूप में होने पर परिजनों को सूचित किया। मृतक के मामा ईश्वर चंद ने अपने बयान में शेखर के कॉफी समय से तनाव में रहने की बात की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ओर शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनो को सुपुर्द कर दिया है।

विधायक दपंती का इकलौता पुत्र था
शेखर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। इससे पूर्व में भी एक पुत्र था जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक प्रोर्प्रटी का काम करता था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates