Tuesday, 3 February 2015

गफलत में युवती ट्रेन से कटी


जेपी फाटक पर रास्ता पार करते समय आई ट्रेन की चपेट में
4 FEBRUARY 2015
जयपुर। जेपी फाटक के पास पटरी पार करते समय एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहा उसी मौत हो गई।



पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नटराज नगर निवासी एवं मलत: निवासी अलवर लक्ष्मी (23) सुबह करीब 11 बजे जेपी फाटक के पास पटरी पार कर रही थी कि इसी दौरान दोनों पटरियों पर ट्रेन आ गई। मृतका एक ट्रेन से तो बच गई, लेकिन दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे लक्ष्मी के सिर, हाथ-पैर आदि पर गहरी चोटें आई और मौके पर ही लहूलुहान होकर निढाल हो गई। इतला पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका प्राइवेट स्कूल में टीचर थी और अपने भाई के साथ रहती थी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates