वहशी दरिंदे ने 6 साल की बच्ची का सिर पत्थर से कुचला
4 FEBRUARY 2015
बहरोड़। कामांध वहशी दरिंदे की हवस की आग के चलते मंगलवार को एक बार फिर इंसानियत तार-तार हो गई जब एक शख्स ने 6 साल की मासूम के साथ रेप करने के बाद निर्दयी हत्यारे ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदाता को अंजाम देने के बाद हत्यारा ने मौके से फरार हो गया।
एक फरवरी को रहस्मय तरीके से गायब हुई मासूम की लाश सोमवार देर रात बेहद वीभत्स रूप में मिली। मुगलवार सुबह पौ करते ही पूरे इलाके में वारदात की सूचना पहुंचते ही लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना बहरोड़ के रिवाली गांव की है जहां पूरा गांव पंच-सरपंच के चुनाव में व्यस्त था । वहीं दूसरी ओर एक शैतान अपने नापाक मंसूबा को पूरा करने की साजिश बुन रहा था। गांव के सभी लोग अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने की जुगत में थे उसी दौरान रिवाली गांव के राजकुमार ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। घर के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही बच्ची को अपने साथ ले जाकर सुनसान खण्डरों में रेप कर सबूत मिटाने के लिए मासूम हत्या कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी वीरेन्द्रपाल ने बताया की एक फरवरी को मृतक बच्ची के दादा ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पता चला कि रिवाली गांव के राजकुमार को किसी ने बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। गिरफ्तार होने के बाद राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को रेप करने के मकसद से ले गया था। जिसके बाद मृतक बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताने की बात कही जिस पर आरोपी राजकुमार घबरा गया और बड़े पत्थर से उसने बच्ची के सिर को कुचल डाला और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ बलात्कार, हत्या, अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
0 comments:
Post a Comment