जयपुर । स्वाइन फ्लू से लगातार हालात बदतर होते जा रहे हंै। स्वाइन के चलते जयपुर स्थित एसएमएस में अस्पताल में मंगलवार को दो और रोगियों ने दम तोड़ दिया और छह गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं।
अजमेर और भीलवाड़ा में भी स्वाइन फ्लू से दो-दो मौतें होने के समाचार मिले हैं। इस तरह मंगलवार देर रात तक प्रदेश में इससे करीब छह लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन दुर्गादेवी और अजमेर निवासी गुलाम रसूल शामिल हैं, जिन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। उधर भीलवाड़ा में पुलिस लाइन निवासी देवकरण माली और चित्तौडग़ढ़ निवासी किशनलाल शर्मा की मौत हो गई। इन दोनों को स्वाइन फ्लू की आशंका से भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी तरह अजमेर में सोमवार देर रात 40 वर्षीय चंद्रमोहन गुर्जर और मंगलवार सुबह 27 वर्षीया विवाहिता भाविता ने स्वाइन फ्लू से दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 60 का आंकड़ा पार कर गई है।
0 comments:
Post a Comment