Tuesday, 3 February 2015

ट्रक चालक का अपहरण, 6 आरोपी गिफ्तार


हरियाणा से अपह्रत को मुक्त करवाया
4 FEBRUARY 2015
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में आपसी लेनदेन के विवाद में रविावार की शाम सरेराह एक ट्रक चालक को बोलेरों में अनवा करके ले गए 6 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने हरियाणा से गिरफर कर अपह्रत को मुक्त करवा लिया।



पुलिस ने बताया कि रविवार को बिलौची पेट्रोल पम्प से आगे से शहजाद नामक ट्रक चालक अपने ट्रक से जा रहा था कि अचानक पीछे से आई एक बोलेरो उसके ट्रक के आगे आकर रुक गई और उसमें से 6  बदमाश उतरकर ट्रक में चढ़ गए और सवार चालक शहजाद को अपने साथ गाड़ी में ड़ालकर ले गए। ट्रक चालक के  साथ जा रहे साहुन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी,  इस पर पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में भी बदमाशों की तलाश की तो पुलिस पता चला कि आरोपी उसे लेकर हरियाणा चले गए हैं। पुलिस ने हरियाणा के नूंह में दबिश देकर 6  बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपहरण करने का कारण लेन-देन का मामला बताया जिसमें शहजाद ने इनसे कुछ रुपए उधार लिए थे और चुका नहीं रहा था। पुलिस ने अपहरण करने के आरोप में पूरण, राकेश, महेन्द्र, धर्मपाल , आरिफ और आमिर सभी निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में काम में ली गई बोलेरो जीप को बरामद कर जब्त कर ली है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates