Tuesday, 3 February 2015

जानलेवा हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा

हत्या का मुकदमा दर्ज
4 FEBRUARY 2015 
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में 5 दिन पूर्व तीन दोस्तों के बीच हुई कहासुनी के बाद टवेरा गाड़ी से जानलेवा हमले का शिकार हुए युवक की मंगलवार को  उपचार के दौरान मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज मामले आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।



पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गत 29 जनवरी को कैडिया पैलेस चौराहे पर मंजीत सिंह(26) निवासी आर्य नगर, रघुवीर सिंह निवासी पवनपुरी बेनाड रोड और सुरेन्द्र सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ और उसका एक अन्य साथी बैठे शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर आपस में चारों में कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद मंजीत और रघुवीर वहां से एक्टिवा गाडी लेकर जा रहे थे कि गालीगलौच और हाथपाई की घटना से क्षुब्ध रघुवीर और उसके एक साथी ने टवेरा से एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मंजीत बुरी तरह घायल हुआ था जबकि सुरेन्द्र को मामूली
चोटें आईं थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए एसएमएस में भर्ती करवाया गया था जहां पर मंगलवार को घायल मंजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी रघुवीर काफी समय से गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास किराए से रहता है और जयपुर में ड्राइवर का काम करता है। घटना के बाद से ही मंजीत और उसका साथी फरार हंै।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates