Sunday, 1 February 2015

गार्ड रुम में सो रहे गार्ड को ट्रक ने कुचला

2 February 2015
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में कंपनी के बाहर गार्ड रुम में सो रहे एक गार्ड को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस अप्रत्याशित घटना में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



पुलिस के अनुसार बीती रात को विश्वकर्मा रोड नम्बर 9 पर आकड मोटर्स में स्थित गार्ड रुम में कार्यरत गार्ड रामदयाल बलाई(50) निवासी नांगल का बोहरा नाइट ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक कंपनी के गार्ड रुम में जा घुसा। जिससे वहां ड्यूटी कर रहा रामदयाल उसकी चपेट में आ गया। एकाएक हुई दुर्घटना में रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates